Dabra News : देवी प्रतिमा खंडित, हिंदू संगठनों में आक्रोश

Dabra News : देवी प्रतिमा खंडित, हिंदू संगठनों में आक्रोश

डबरा,सलिल श्रीवास्तव। बीती रात्रि में आंतरी के विश्वकर्मा मोहल्ले में स्थित देवी प्रतिमा को खंडित करने के मामले में आज हिंदू समाज ने एकत्रित होकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई तो साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

यह भी पढ़े…Singrauli News : केजरीवाल ने सिंगरौली में किया रोड़ शो, उमड़ा जनसैलाब

[dgv_vimeo_video id=”726299184″]

आपको बता दें की आंतरी क़स्बे के विश्वकर्मा मोहल्ले में स्थित दुर्गा मंदिर में प्रतिमा को 1 जुलाई को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उस समय खंडित कर दिया गया था, जब दोपहर के समय पुजारी अपने घर पर भोजन एवं विश्राम हेतु गए हुए थे, घटना को देखते हुए हिंदू समाज के लोग आक्रोशित हो गए और बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज के साथ रात्रि में नगर में जुलूस निकाला गया और आज थाना प्रभारी और एसडीओपी से आरोपियों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की कि 3 दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो हिंदू समाज आंदोलन करेगा।

[dgv_vimeo_video id=”726299247″]

यह भी पढ़े…Koffee With Karan: मसालेदार बातों के साथ लौटे करण जौहर, सामने आई गेस्ट लिस्ट, ये स्टार्स आएंगे नजर

प्रशासनिक अधिकारियों ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ़्तार कर लिया जाएगा रैली में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दीपक भार्गव जिला मंत्री प्रदीप सिंह राजावत भूपेंद्र भार्गव देवेंद्र रजक अर्जुन चौहान रामसहाय पांडे विजय विश्वकर्मा अनिल शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

[dgv_vimeo_video id=”726299341″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews