Dabra News : नाबालिग का अपहरण फिर हत्या, शव चंबल नदी में फेंका

Dabra News : नाबालिग का अपहरण फिर हत्या, शव चंबल नदी में फेंका

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। ग्वालियर जिले के डबरा (Dabra News) ब्लॉक के आंतरी से अपहृत किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने और शव को चम्बल नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चम्बल नदी में शव की तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि आंतरी गांव के पास स्थित कछौआ गांव से 20 दिन पहले 14 साल की किशोरी का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया था।  अपहरण कर आरोपी उसे उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद ले गए, रास्ते में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।  जब लड़की ने घर लौटने की जिद की तो उसकी गाला दबाकर हत्या कर दी और शव को इटावा के पास चम्बल नदी में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, हाउसिंग बोर्ड को सौंपा जिम्मा, 13 जिलों को मिलेगा लाभ

इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और तीनों आरोपियों को बिलौआ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजीत, आकाश और गोलू द्वारा पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। आरोपियों के अनुसार अपना जुर्म कबूल करते हुए उन्होंने बताया कि उनके द्वारा किशोरी का अपहरण किया गया था, जिसे वह ट्रक से फर्रुखाबाद ले गए। इस दौरान आरोपी अजीत ने किशोरी के साथ चलते ट्रक में कई बार दुष्कर्म कर वारदात को अंजाम दिया किशोरी ने जब घर लौटने की जिद की और आरोपियों को पुलिस कार्यवाही की धमकी दी तो किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को इटावा के पास चंबल पुल में फेंक कर ठिकाने लगा दिया।

ये भी पढ़ें – पत्नी के साथ गैंगरेप करने वाले बिल्डर की अय्याशी का अड्डा फार्म हाउस, प्रशासन ने किया जमींदोज

मामले का पर्दाफाश होने के बाद एसपी अमित सांघी पुलिस टीम के साथ इटावा के पास चंबल नदी के पुल पर पहुंचे जहां गोताखोरों की मदद से चंबल नदी में किशोरी के शव की पड़ताल का मुआयना किया। शव की तलाशी अभियान बीते 24 घंटे से जारी है तलाशी अभियान के दौरान किशोरी का मोबाइल और वारदात में उपयोग की गई रजाई पुलिस को बरामद हुई है वही शव की तलाश अभी भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें – UP Election 2022: सपा की मान्यता रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

पुलिस पड़ताल में यह जानकारी भी सामने आई है कि किशोरी की दोस्ती वारदात के मुख्य आरोपी अजीत से थी। इसी दोस्ती का फायदा उठाकर आरोपी ने किशोरी का अपरहण किया फिर दुष्कर्म और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”666704267″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews