Gwalior News: पोते की मौत से बौखलाए दादा ने चलाई गोली, 6 ग्रामीण घायल, गाँव में तनाव

gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर जिले (Gwalior District) के उटीला थाना क्षेत्र के बंधोली गाँव में एक दादा ने अपने पोते की मौत से बौखलाकर 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया जिससे गाँव के 6 लोग घायल हो गए। गोली चलने से गाँव में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस (Gwalior Police) मौके पर पहुंची और घायलों को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। आरोपी सिंचाई विभाग में चौकीदार है। घटना के बाद गाँव में तनाव है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में 5 दिन बाद फिर झमाझम के आसार, आज इन जिलों में बौछार की संभावना

उटीला थाना प्रभारी एस एस परिहार के मुताबिक बंधोली गाँव में भैंस चराने गया एक 12 साल का नाबालिग साहिल परिहार तालाब में डूब कर मर गया था। घटना उस समय हुई जब साहिल भैंसों को तालाब में लेकर उतरा और उसे गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया, और डूब गया। बालक को डूबता देख गाँव के लोग बचाने दौड़े लेकिन जब तक वे कोशिश करते तब तक साहिल गहरे में चला गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवाया।

यह भी पढ़े.. Gwalior News: बाढ़ में बहे पुल पर गर्माई सियासत, कांग्रेस के दिग्गजों ने सरकार को घेरा

पोते की मौत की खबर सुनते ही उसका दादा (बाबा) अपना आपा को बैठा और उसने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। गोली से निकले छर्रे आसपास खड़े 6 लोगों को लग गए जिससे वे घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी उदय सिंह सिंचाई विभाग में चौकीदार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews