अतुल सक्सेना/ग्वालियर। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में आयोजित सभा में एक अजीब बयान दिया। CAA, NPR और NRC के विरोध में आयोजित इस सभा को संबोधित करने के लिए जैसे ही दिग्विजय सिंह ने माइक संभाला, कांग्रेस नेताओं ने दिग्गी राजा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। नारे सुनते ही दिग्विजय सिंह ने कहा “अरे दिग्गी राजा तो जाए भाड़ में, भारतीय संविधान जिंदाबाद”। दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आप समझ लीजिये इन नारों ने ही कांग्रेस की दुर्गति की है। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। देखिये वीडिये-
नारों से क्यों हुए दिग्विजय नाराज़, देखे वीडियो

ताजा खबरें
View More →रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें