आबकारी विभाग ने पकड़ी 8 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब

आबकारी विभाग ने पकड़ी 8 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब

ग्वालियर । अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ग्वालियर के आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर शहर के गांधी रोड पर चैकिंग के दौरान एक टाटा 407 मिनी ट्रक को रोका। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमे ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की । जब्त शराब की कीमत 8 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। शराब जब्ती की सूचना लगते ही जिले के आबकारी ठेकेदार आबकारी ऑफिस पहुँचने लगे। सहायक आबकारी आयुक्त रवींद्र मानिकपुरी का कहना है कि मुरार दुकान के एक लाइसेंसी ठेकेदार ने जप्त शराब के संबंध में पेपर दिखाए हैं हम उसकी जांच कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews