Gwalior News: MR ने दोस्ती कर किया दुष्कर्म, तांत्रिक ने झाड़ फूंक कर की छेड़छाड़

Gwalior News: MR ने दोस्ती कर किया दुष्कर्म, तांत्रिक ने झाड़ फूंक कर की छेड़छाड़

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो युवतियों के साथ ज्यादती की शिकायत दर्ज हुई है। एक घटना में तांत्रिक ने झाड़ फूंक के नाम पर युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी वहीं दूसरी घटना में एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव ने दोस्ती कर एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटेश्वर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती कुछ समय से बीमार चल रही थी। युवती के स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ गया और किसी भी डॉक्टर की दवा से आराम नहीं मिल रहा था। तभी एक परिचित ने युवती के परिजनों को तिघरा तालपुरा निवासी तांत्रिक भगवानदास प्रजापति भगतजी का नाम बताया और उनसे झाड़ फूंक कराने पर आराम पड़ने की बात कही। जब युवती के परिजन ने तांत्रिक से संपर्क किया तो तांत्रिक ने जिन्न का साया बताकर उसके घर पर झाड़ फूंक करने के लिए बोला और आज उसे झाड़ने आया। परिजनों सर उसने कमरे ले जाकर झाड़ फूंक करने के लिए कहा। तांत्रिक की बात मानकर परिजन युवती को कमरे में छोड़कर दूसरे कमरे में चले गए। कुछ देर झाड़ फूंक करने के बाद तांत्रिक ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। पहले युवती को लगा कि यह उसका इलाज का तरीका होगा। लेकिन कुछ मिनट तक वह सहन करती रही। जब उसकी हरकत बढ़ गई तो युवती ने विरोध किया। लेकिन तांत्रिक धमकाने लगा। जिसके बाद युवती ने शोर मचा दिया। उसके शोर मचाने से तांत्रिक उसे वहीं छोड़ भाग निकला। युवती ने उसकी हरकत के बारे में माता-पिता को बताया तो वह उसे थाने लेकर पहुंचे जहां उसे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Video : बहन की शादी में Aishwarya Rai ने जमकर किया डांस, अभिषेक और आराध्या बच्चन ने भी दिया साथ

उधर हजीरा थाना क्षेत्र के गोसपुरा नंबर दो निवासी 28 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत की कि है मैं महक फार्मेसी में बतौर असिस्टेंट के रूप में काम करती है कुछ समय से पूर्व उसकी मुलाकात राहुल धाकड़े निवासी आगरा से हुई राहुल धाकड़े कंपनी में एमआर है साथ काम करने के कारण उसकी बातचीत होने लगी और कुछ दिन पहले राहुल ने सुबह 9:00 बजे अपने ऑफिस बुलाया यहां पर उसने उसे धमका कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जब उसका विरोध किया तो उसे और बच्चों को मारने की धमकी दी । पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देकर पति को तलाक लेने के लिए दबाव बना रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर MR की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews