बदमाश निडर–पुलिस बेअसर, एसपी ऑफिस ग्वालियर के पास दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

बदमाश निडर–पुलिस बेअसर, एसपी ऑफिस ग्वालियर के पास दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) का खौफ बदमाशों में ही नहीं आम लोगों में भी कितना कम होता जा रहा है, ये एक वायरल वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में कुछ युवक बीच सड़क पर आपस में मारपीट करैत दिखाई दे रहे हैं।  खास बात ये है कि जहाँ ये मारपीट हो रही है वहां से चंद कदम दूर एसपी ऑफिस है।

ग्वालियर (Gwalior News) में मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो सिटी सेंटर स्थित एसपी ऑफिस के पास का है। वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में 10 -12 लड़के मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें – MP सरकार के नेतृत्व को लेकर नेता प्रतिपक्ष के आपत्तिजनक बोल, एक…जायेगा, दूसरा… आयेगा

एक लड़का नीचे गिरा है उसके ऊपर दूसरा लड़का है और कई लड़के उन दोनों लातों से मारपीट कर रहे हैं। वीडियो में एक पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहा है जो लड़कों को समझाइश देकर उन्हें तितर बितर कर देता है।  हालाँकि झगड़े का मूल कारण पता नहीं चल सका है लेकिन अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक ये सभी लोग पास में ही स्थित एक बार से निकल कर आये थे। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो ग्वालियर पुलिस के पास भी पहुंचा है और वो इसकी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें – इंदौर में गुंडों का आतंक, सरेआम बदमाश ने तलवार से किया हमला, देखें वीडियो

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews