Hindi News

इंटर कास्ट लव मैरिज से बौखलाए परिजन, दी जान से मारने धमकी, प्रेमी जोड़ा पहुंचा SP के पास

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
इंटर कास्ट लव मैरिज से बौखलाए परिजन, दी जान से मारने धमकी, प्रेमी जोड़ा पहुंचा SP के पास

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कहने को समाज बदल रहा है, लेकिन आज भी लव मैरिज (Love Marriage)  को परिजन आसानी से स्वीकार नहीं कर रहे और यदि इंटर कास्ट लव मैरिज (Inter Caste Love Marriage) हो तो स्वीकार करना और भी मुश्किल होता है। प्रेम विवाह कर एक ऐसा  ही जोड़ा इन समय परेशान है। वे धार्मिक और क़ानूनी रूप से पति पत्नी है लेकिन लड़की के परिजन अपनी लड़की को वापस आने और लड़के सहित उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक दूसरे से बे-इंतिहा प्रेम करने वाले पति पत्नी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

ग्वालियर एसपी अमित सांघी(Gwalior SP Amit Sanghi) के कार्यालय पहुंचे एक बालिग प्रेमी जोड़े ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों ने एसपी को बताया कि उन्होंने 2 मार्च को घर से भागकर परिजनों की मर्जी के खिलाफ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में शादी की है।  उन्होंने आर्य समाज मंदिर और कोर्ट दोनों तरीके से शादी की है।  शादी करने के बाद जब लड़का अपनी पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो लड़की के परिजन उसे घर आकर धमकाने पहुँच गए।

ये भी पढ़ें – 55 लाख की चोरी, सोने के बिस्कुट से भरा बैग चलती ट्रेन से लेकर फरार 

लड़के ने बताया कि उसकी पत्नी के परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं दबाव डाल रहे हहिं कि दोनों अलग हो जाओ , मेरे परिजनों को भी गाली गलौज कर रहे हैं, मेरे घर पर कब्ज़ा कर लिया है। उसने बताया कि जाति को लेकर गाली दे रहे हैं , मैं छोटी जाति से हूँ लड़की ऊँची जाति से है। लेकिन हम जात- पात को नहीं मानते, हम 6 साल से प्रेम करते हैं और एक दूसरे से अलग नहीं हो सकते। सुरक्षा दी जाये।

ये भी पढ़ें – MP School: छात्रों के लिए काम की खबर, 15-16 मार्च से 9वीं-11वीं की परीक्षाएं, ये रहेंगे नियम

लड़की ने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से शादी की है , मेरे घर वाले हमें अलग करना चाहते हैं, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लड़की ने कहा कि पुलिस थाने में कोई मदद नहीं हुई , इसलिए एसपी ऑफिस आये हैं मुझे ससुराल पक्ष के साथ सुरक्षा चाहिए।

एसपी अमित सांघी ने युवक युवती आये थे, मैंने उनकी बात सुनने के बाद हजीरा थाने के टीआई को निर्देश दिया है कि इनकी सुरक्षा की जाये और परिजनों को बुलाकर मामले को सुलझाया जाये।

gwalior news , gwalior ki khabren , gwalior samachar , ग्वालियर न्यूज़ , ग्वालियर की खबरें, ग्वालियर समाचार ,

 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews