GREEN ZONE ग्वालियर में कोरोना विस्फोट,27 पॉजिटिव केस,सारे रिकॉर्ड टूटे

GREEN ZONE ग्वालियर में कोरोना विस्फोट,27 पॉजिटिव केस,सारे रिकॉर्ड टूटे

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को जारी किये गए हेल्थ बुलेटिन ने शहरवासियों के होश उड़ा दिए हैं। इन नई संख्या ने ग्रीन जोन जिले का अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक ही दिन में 27 पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं. इसमें भी खास बात ये है कि 27 में से एक ही परिवार के 19 सदस्य कोरोना पॉजिटिव हैं।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने वीडियो संदेश में बताया कि मंगलवार को 27 पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं, जिनमें से एक ही परिवार के 19 सदस्य हैं। कलेक्टर ने बताया कि शहर के एक परिवार में सगाई समारोह था जिसमें दिल्ली से एक मेहमान आये थे और वो संक्रमित थे। उनके कॉन्टेक्ट में आने से सगाई में शामिल बाकी लोग संक्रमित हो गए। इसके अलावा अन्य पॉजिटिव मिले 8 मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है। ये लोग दिल्ली, पंजाब, अहमदाबाद आदि जगहों से आये हैं। कलेक्टर ने सभी से सावधानी बरतने और जागरूक रहने की अपील की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews