ग्वालियर को मिली 349 करोड़ रुपये की सौगात, विद्युत अधो-संरचना होगी मजबूत, लाइन लॉस होगा कम

ग्वालियर को मिली 349 करोड़ रुपये की सौगात, विद्युत अधो-संरचना होगी मजबूत, लाइन लॉस होगा कम

Gwalior News : शिवराज सरकार ने ग्वालियर को बिजली समस्या को दूर करने और व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए 349 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं, इस राशि से ग्वालियर जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने और विद्युत हानियों को कम करने का कार्य किया जायेगा। इस राशि में केन्द्र सरकार द्वारा रिवेपंड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 196 करोड़ रुपये और राज्य सरकार द्वारा 153 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इस राशि से होंगे ये काम 

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि स्वीकृत कार्यों में 132 केव्ही गैस इंसुलेटेड उपकेंद्र, 35 किलोमीटर 132 केव्ही अति उच्च दाब लाइन का निर्माण, 6 नवीन 33/11 केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 32 स्थान पर कैपेसिटर बैंक की स्थापना, तीन 33/11 केव्ही उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि एवं अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, 671 वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना, 445 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य और 1780 किलोमीटर 33 और 11 केव्ही उच्च दाब फीडरों का निर्माण कार्य शामिल है।

बिजली गुल होने की शिकायत से मिलेगी निजात

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस राशि से जिलों में विद्युत् सुधार का काम किया जायेगा जिससे उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने की शिकायत से निजात मिल जाएगी। अधो-संरचना के सुदृढ़ीकरण से ग्वालियर जिले की लगभग 21 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी एवं आगामी 10 वर्ष की विद्युत माँग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews