आज लौटेंगे कोटा में फंसे मध्यप्रदेश के छात्र, ग्वालियर से 150 बसें रवाना

आज लौटेंगे कोटा में फंसे मध्यप्रदेश के छात्र, ग्वालियर से 150 बसें रवाना

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

राजस्थान के कोटा शहर में रहकर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश के सैकड़ो बच्चों को प्रदेश में वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार चिंतित थे उन्होंने अधिकारियों को बच्चों को वापस लाने के निर्देश दिये थे जिसके बाद आज ग्वालियर से 150 बसें कोटा रवाना हो गई जो मध्यप्रदेश के बच्चों की प्रदेश वापसी करायेंगी। बसों को रवाना करने से पहले पूरी तरह से सैनिटाइज्ड कर सुरक्षा कवच में भेजा गया है तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम भी बसों में किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के सेकड़ों बच्चे राजस्थान के कोटा शहर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग के लिए गए हैं और लॉक डाउन के कारण वे वापस नहीं आ पा रहे थे । उनकी घर वापसी के लिए परिजन परेशान थे। वे सरकार से अपने बच्चों को वापस लाने के लिए सरकार से गुहार कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बच्चों की वापसी के लिए चिंतित थे उनके निर्देश पर ग्वालियर से 150 बसें कोटा के लिए रवाना की गई हैं। ये बसें कोटा। से बच्चों को लेकर उनके उनके जिलों में चली जायेगी और बच्चे एक लंबी अवधि के बाद घर पहुँच जायेंगे। बसों को आज SAF मैदान से कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में रवाना किया गया।

रवाना करने से पहले नगर निगम की टीम ने पूरे दलबल के साथ हर बस को अंदर और बाहर। से सैनिटाइज्ड किया और पूरी तरह से सुरक्षित कर बच्चों को लेने के लिए रवाना किया। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कोटा से बच्चों को लाने के लिए बस के साथ गए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय जाते व आते समय जरूर किए जाएं । बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए भी प्रशासन ने जो प्रबंध किए हैं उसका पालन किया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews