Gwalior News : चाय बनाने में देरी हुई तो पति को आया गुस्सा, गला दबाकर पत्नी की हत्या

Gwalior News : चाय बनाने में देरी हुई तो पति को आया गुस्सा, गला दबाकर पत्नी की हत्या

Gwalior News : ग्वालियर में एक पत्नी की उसके ही पति ने गला दबाकर हत्या कर दी, हत्या का कारण चाय बनाने में देरी होना बताया जा रहा है, कहा जा रहा है कि पहले दोनों में चाय की बात को लेकर झगड़ा हुआ तो पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और इसी झगड़े में उसने पत्नी का गला दबा दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया, पुलिस भी गले पर निशान होने की बात कह रही है,  पुलिस का कहना है कि झगड़े की असली वजह जांच के बाद ही सामने आ पायेगी , फ़िलहाल आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

ग्वालियर के विश्व विद्यालय थाना क्षेत्र के थाटीपुर गाँव में रहने वाली 22 साल की साधना रजक नामक विवाहिता की आज मंगलवार को उसके पति मोहित रजक ने गला दबाकर हत्या कर दी, हत्या के पीछे की वजह  जो सामने आई है वो चौकाने वाली है, कहा जा रहा है कि पति पत्नी के बीच चाय को लेकर झगडा शुरू हुआ, पत्नी साधना ने चाय बनाने में देर कर दी तो पति मोहित ने उसे पीटना शुरू किया और उसका गला दबा दिया।

गला दबाते ही साधना जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई, ससुरालियों ने साधना के मायका पक्ष को सूचना दी और मौत को संदिग्ध बताते रहे, पुलिस को भी सूचना दी गई, विश्व विद्यालय टी आई मनीष धाकड़ मौके पर पहुंचे, फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया और जब शव की जाँच की गई तो मृतका के गले पर कसने के निशान स्पष्ट दिखाई दिए उसके बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मोहित ने पत्नी का गुस्से में गला दबाना स्वीकार कर लिया।

चन्दूपुरा थाना महाराजपुरा निवासी परिजनों ने बताया कि 2021 में उन्होंने साधना की शादी थाटीपुर गाँव निवासी मोहित रजक से की थी वो लाउंड्री का काम करता है, शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन अभी एक डेढ़ साल से दोनों के बीच झगडे होते थे, अब उसने हत्या की है या नहीं ये पोस्ट मार्टम में सामने आएगा, हम तो इंसाफ चाहते हैं।

उधर टी आई मनीष धाकड़ का कहना है कि आरोपी पति कई कहानियां सुना रहा है , हालाँकि गले पर निशान के बाद उसने जुर्म कुबूल किया है लेकिन  हत्या की असली वजह क्या है ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा, अभी शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, अभी परिजन बोलने की स्थिति में नहीं है , आरोपी पति मोहित को हिरासत में ले लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”850542881″]

[dgv_vimeo_video id=”850543069″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews