Gwalior News : डील से पहले पकड़ा गया हथियार तस्कर, तीन अवैध हथियार जब्त

Gwalior News : डील से पहले पकड़ा गया हथियार तस्कर, तीन अवैध हथियार जब्त

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस ने एक अच्छी कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार (illegal weapons) बेचने आये तस्कर (arms smugglers) को हथियार की डील होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 315 बोर के दो कट्टे, एक जिंदा राउंड एवं एक 32 बोर की पिस्टल जब्त की है।

जानकारी के अनुसार एसपी अमित सांघी को मुखबिर ने सूचना दी कि एक बदमाश अवैध हथियार बेचने के लिए आदित्यपुरम रिलायन्स पेट्रोल पम्प के बगल वाली रोड पर खड़ा हैं। सूचना पर एसपी ने एडिशनल एसपी मध्य श्रीमती मृगाखी डेका एवं एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया क्राइम ब्रांच व महाराजपुरा थाने की संयुक्त टीम बनाकर बदमाश को पकड़ने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – अच्छी खबर : MP की धरती अब उगलेगी सोना, सरकार ने खदान नीलामी की तैयारी शुरू की

एडिशनल एसपी ने सीएसपी क्राइम ऋषिकेश मीणा और सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया को एक्शन के निर्देश दिए।  निर्देश मिलते ही टीआई क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता और टीआई महाराजपुरा पंकज त्यागी ने संयुक्त टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान आदित्यपुरम रिलायन्स पेट्रोल पम्प के बगल वाली रोड पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें – Mandi Bhav: इंदौर में आज अनाज और सब्जी के दाम, देखें 2 नवंबर 2022 का मंडी भाव

पुलिस टीम को वहां एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति ने स्वयं को शिवाजी नगर भिण्ड का रहने वाला बताया। संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में लोडेड एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला तथा पेंट की जेब से एक राउण्ड मिला।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : आज रद्द रहेंगी 101 ट्रेन, IRCTC की लिस्ट ध्यान से देखें

तस्कर के पास मौजूद प्लास्टिक की थैली को चैक करने पर एक 315 बोर का देशी कट्टा तथा एक 32 बोर की पिस्टल मिली। संदिग्ध बदमाश के पास से मिले अवैध हथियारों को पुलिस ने जब्त कर लिया और उसके खिलाफ महाराजपुरा थाने में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये तस्कर से पुलिस अवैध हथियारों के संबध में पूछताछ कर रही है।

इसके अलावा आदित्यपुरम रिलायन्स पेट्रोल पम्प के पास पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाही के दौरान एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी निकली, जिसने पुलिस टीम को देखकर वाहन को भगाने का प्रयास किया। संदेह होने पर स्कार्पियो को घेराबंदी कर रोका गया। स्कार्पियो गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें एक 315 बोर की रायफल व 08 जिंदा राउण्ड रखे मिले। स्कार्पियो चालक से रायफल के संबंध में पूछने पर उसने स्वयं की होना बताया, लेकिन वो रायफल का मूल लायसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने रायफल को जब्त कर युवक खिलाफ महाराजपुरा थाने में मामला दर्ज कर लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews