Gwalior News : विवाहिता महिला को बंधक बनाकर ले गए आगरा, जबरन शादी कर किया दुष्कर्म, रिश्तेदार भी शामिल

railway station in Singrauli district

a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station

Gwalior News :  ग्वालियर में एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन शादी कर और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, आरोपी महिला का रिश्तेदार है, आरोपी युवक ने महिला को नौकरी का झांसा दिया फिर अन्य रिश्तेदार की मदद से आगरा ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया।

जानकारी के मुताबिक जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर में रहने वाली 25 वर्षीय महिला की कुछ दिनों पहले बहन की जेठानी के भाई लाखन कुशवाह से हुई थी। परिचय होने के बाद लाखन ने उसकी नौकरी लगवाने को कहा और वह उसके घर आ कर अपने साथ चलने को कहा। उस समय उसके पति घर पर नहीं था तो उसने आने का इंतजार करने को कहा। लेकिन वह नहीं माना और उसे और उसके बच्चों को लेकर निकल आया।

घर के बाहर लाखन का बहनोई अरविन्द ऑटो में सवार था और वह उसे जबरन आगरा ले गए। यहां पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर लाखन ने उससे शादी की और उसके साथ गलत काम किया। एक माह तक आरोपी उसे ब्लैकमेल और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम करता रहा।

आरोपी उसे आगरा से ले जाकर औरैया में रखा और यहां पर भी गलत काम किया। इसी बीच पुलिस उन्हें तलाशती हुई पहुंची तो आरोपी डर गए और वहां से महिला को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस महिला को लेकर को थाने पहुंची और परिवार वालों के सुपुर्द किया और महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म बंधक और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”858216356″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews