Gwalior News : ट्रैफिक पुलिस ने टेम्पो चालक के साथ की मारपीट, चालक पर मामला दर्ज, पुलिसकर्मी लाइन अटैच 

Gwalior News : ट्रैफिक पुलिस ने टेम्पो चालक के साथ की मारपीट, चालक पर मामला दर्ज, पुलिसकर्मी लाइन अटैच 

Gwalior News : ग्वालियर में टेम्पो चालक और पुलिस कर्मियों के बीच विवाद हो गया, विवाद हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर जाँच के आदेश दे दिए हैं वहीं टेम्पो चालक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है।

बीच रास्ते में टेम्पो खड़ा करना बना विवाद की वजह

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के रॉक्सी पुल पर कल एक टेम्पो चालक और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के बीच विवाद हो गया, बताया जा रहा है कि रॉक्सी पुल पर शाम के समय ट्रैफिक पुलिस अपनी नियमित ड्यूटी पर थी, उसी समय एक टेम्पो चालक ने वहां से अपना टेम्पो निकालते समय उसे बीच सड़क पर खाद कर दिया और यही विवाद की जड़ बना।

ट्रैफिक पुलिस ने टेम्पो ड्राइवर के साथ की मारपीट, वीडियो वायरल 

सीएसपी विजय भदौरिया के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने जब टेम्पो चालक से बीच रास्ते से हटने के लिए कहा तो वो अभद्रता करने लगा, पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो चालक विवाद करने लगा जिसके बाद पॉइंट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने टेम्पो चालक को पकड़ लिया।

पुलिसकर्मी लाइन अटैच, टेम्पो चालक पर मुकदमा दर्ज  

सीएसपी ने कहा कि पुलिस जब टेम्पो चालक को पकड़कर बैठाने का प्रयास कर रही थी ये उसी समय का वीडियो है जो वायरल हो रहा है, फिलहाल विवाद में शामिल पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया हैं वहीं टेम्पो चालक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया है, घटना की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”847924974″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews