होली से पहले पुलिस का एक्शन, खेत में छिपाकर रखी अवैध कच्ची शराब जब्त, आरोपी फरार

एक प्लास्टिक के नील ड्रम में करीब 200 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब एवं हरे रंग के प्लास्टिक के ड्रम में करीब 100 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब एवं 02 नीले प्लास्टिक के ड्रम खाली मिले।
Gwalior police seize illegal liquor

Gwalior police seize illegal liquor

होली के त्यौहार को देखते हुए शराब माफिया एक्टिव हो गया है लेकिन उसपर नकेल कसने के लिए ग्वालियर पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी है, मुखबिर तंत्र मजबूत कर दिया है इसी क्रम में मोहना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने एक खेत में छिपाकर राखी गई अवैध कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त की है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 26 फरवरी को एसडीओपी घाटीगांव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मोहना थाना क्षेत्र में बरसाना मोहल्ला कंजर बस्ती में हाथ भट्टी से अवैध कच्ची शराब बनाकर बेची जा रही है। सूचना एक बाद एडिशनल एसपी ग्रामीण  जयराज कुबेर द्वारा घाटीगांव अनुभाग की पुलिस टीमें बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही थाना मोहना, थाना घाटीगांव, थाना पनिहार, थाना आरोन और थाना भंवरपुरा की पुलिस टीमें  मुखबिर की सूचना की तस्दीक के लिए रवाना हुई। दबिश के दौरान बरसाना मोहल्ला कंजर बस्ती के आसपास तलाशी में अवैध कच्ची शराब नहीं मिली तभी मुखबिर ने सूचना दी कि पूरन आदिवासी के खेत के पास ददोरी के हार में अवैध कच्ची शराब के ड्रम एवं शराब बनाने के उपकरण हाथ भट्टी आदि लगी होकर शराब छुपाई गई है उसने इसे होली में बेचने के लिए तैयार किया है।

पुलिस ने जब्त की 300 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब 

खेत में शराब छिपी होने की सूचना मिलते ही पुलिस की सभी टीमें पूरन आदिवासी के खेत पर जाकर देखा तो कोटरा की ओट में 04 प्लास्टिक के ड्रम एवं शराब बनाने के उपकरण जिसमें 02 शराब बनाने की हाथ भट्टी, 02 हाथ भट्टी के ढक्कन मिले। जिन्हे चेक करने पर एक प्लास्टिक के नील ड्रम में करीब 200 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब एवं हरे रंग के प्लास्टिक के ड्रम में करीब 100 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब एवं 02 नीले प्लास्टिक के ड्रम खाली मिले।

पुलिस को देखकर आरोपी जंगल में फरार 

पुलिस द्वारा आसपास कोटरा चेक करने पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर जंगल की तरफ भागता दिखा जिसे घेरने का प्रयास किया लेकिन वह खेतों में फसल खड़ी होने एवं कोटरो की आड़ का लाभ उठाकर जंगल की तरफ भाग गया। आसपास खेतो में काम कर रहे किसानों से पूछताछ पर भागे हुये व्यक्ति का नाम लोटन कंजर बताया। पुलिस ने लोटन कंजर के खिलाफ थाना मोहना में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews