Gwalior पुलिस ने की कार्रवाई, बुजुर्ग को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन पुरुष और दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Gwalior

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां एक बुजुर्ग को हनीट्रैप में फंसा कर सेक्सटॉर्शन के मामले 2 महिलाओं समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। हालांकि मामले में कुल 6 आरोपी शामिल थे, जिनमें एक महिला अभी फरार चल रही है। वहीं फरार महिला की तलाश पुलिस कर रही है।

बुजुर्ग को किया जाने कर रहे थे ब्लैकमेल

दरअसल, पूरा मामला ग्वालियर जिले के घाटीगांव पनिहार की बताई जा रही है। जहां गांव के रहने वाले 72 साल के एक बुजुर्ग को युवती ने अपनी बातों में उलझा लिया था। बुजुर्ग युवती की बहकावे में आकर कंपू क्षेत्र में आ गया था। इस दौरान कमरे में बुजुर्ग और युवती के आपत्तिजनक फोटो, वीडियो महिला के साथियों की मदद से खींचे गए। वहीं इस घटना के बाद बुजुर्ग को ब्लैकमेल किया जाने लगा। घटनास्थल पर ही बुजुर्ग ने नौ हजार रुपये आरोपियों को दे दिए थे। लेकिन जब 10 लाख रुपए की मांग की जाने लगी तो बुजुर्ग के हाथ पैर फूल गए। इस बीच रैकेट में शामिल महिला बुजुर्ग के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराने कंपू थाने पहुंच गई। लेकिन पुलिस को इस युवती की शिकायत पर शंका हुई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की गहराई से विवेचना की। इससे पहले बुजुर्ग पुलिस के संपर्क में आ चुका था।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन पुरुष और दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला इस मामले में फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली, आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”940431928″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews