तेलंगाना में एटीएम काटने की वारदात कर फरार तीन आरोपियों को ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें से दो आरोपी हरियाणा के है एक तेलंगाना का है, पुलिस को इनकी तलाशी में एटीएम काटने के औजार भी मिले हैं ।
Gwalior Police Action

Gwalior Police Action

तेलंगाना में पिछले कुछ दिनों में लगातार एटीएम कटिंग की दो से तीन घटनाएं हुई। तेलंगाना पुलिस ने घटनाओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की।  दौरान एटीएम कटिंग करने वाले गिरोह के 02 आरोपीगण तेलंगाना पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया परन्तु तीन आरोपी मौके से फरार हो गये थे। जिन्हें आज ग्वालियर पुलिस ने पकड़ लिया।

तेलंगाना पुलिस को जानकारी मिली थी एटीएम कटिंग की घटनाओं के आरोपी ग्वालियर की तरफ बलेनो कार क्रमांक एचआर 72-के-8670 से आने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर एसपी धर्मवीर सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को उक्त संदिग्धों की धरपकड़ हेतु नाकाबंदी कर सघन वाहन चेकिंग लगाने हेतु निर्देशित किया।

दो आरोपी हरियाणा के, एक तेलंगाना का  

एसपी के निर्देश के बाद पुलिस की अलग अलग टीम को हाइवे पर नाकावंदी कर उक्त संदिग्धों की धरपकड़ हेतु लगाया गया, चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक बलेनो कार क्रमांक एचआर72-के-8670 आती हुई दिखी, जिसे पुलिस जवानों द्वारा मेहरा टोल के पास घेराबंदी कर रोक लिया गया। पुलिस टीम द्वारा चेक करने पर कार में तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे मिले, जिन्होने पूछताछ में अपने नाम ( वाजिव  उम्र 26 साल निवासी बडंगा थाना नूँह जिला नूँह (हरियाणा)  अब्दुला खान उम्र 40 साल निवासी वादली गांव थाना पुन्हाना जिला नूह (हरियाणा) और आमिर अंसारी उम्र 23 साल निवासी अलवल थाना अलवल जिला मेडचल हेदराबाद (तेलंगाना) का रहने वाला बताया।

ग्वालियर पुलिस  की सतर्कता से शातिर गिरोह पकड़ा 

पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें कटर ब्लेड व औजार रखे मिले। पकड़े गये तीनों संदिग्धों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा तेलंगाना में एटीएम कटिंग करने की घटनाऐं घटित करना स्वीकार किया। जिस पर से थाना सिरोल पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों व घटना में प्रयुक्त बलेनो कार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया तथा उक्त आरोपियों की सूचना तेलंगाना पुलिस को दी गई। तीनों आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु तेलंगाना पुलिस को सौंपा जायेगा। थाना सिरोल पुलिस टीम की सक्रियता के कारण तीनों आरोपियों को समय रहते सही समय पर पकड़ लिया गया जिससे मध्य प्रदेश सहित ग्वालियर जिले में होने वाली एटीएम कंटिग की बडी घटना को रोका जा सका है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews