Gwalior News : राहत भरी खबर, 258 दिन बाद कोरोना का आंकड़ा हुआ शून्य

gwalior

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। देश सहित मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में नियंत्रण में आ रहे कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की गति वैक्सीनेशन (Vaccination) के साथ ही और तेज हो गई है । पॉजिटिव मरीजों की लगातार कम होती जा रही है। ग्वालियर में तो आज गुरुवार को ये आंकड़ा शून्य आ गया। खास बात ये है कि इससे पहले शून्य का आंकड़ा, 29 मई को आया था। यानि 258 दिन बाद ग्वालियर (Gwalior) में कोरोना मरीज का आंकड़ा शून्य आया।

यह भी पढ़े… CM Helpline : अगर ऐसा हुआ तो अधिकारियों को मिलेगा नोटिस, 15 जिलों को सूचना

जिला प्रशासन ने आज गुरुवार को कोरोना का जो हेल्थ बुलेटिन (Health bulletin) जारी किया उसमें आज संक्रमित व्यक्तियों की संख्या शून्य बताई गई है। प्रशासन (Gwalior Administration) के बुलेटिन के मुताबिक आज 658 सेम्पल्स की जांच की गई जिसमें से एक भी सेम्पल पॉजिटिव नहीं निकला जिसका मतलब ये हुआ कि आज की रिपोर्ट में कोई भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं निकला। यानि आज ये आंकड़ा शून्य (Zero) निकला। यहाँ अच्छी बात ये है कि पिछले करीब 10 दिन आंकडा दहाई के अंक के अंदर ही चल रहा है। बुलेटिन के मुताबिक अब जिले में केवल 41 एक्टिव केस बचे हैं। जबकि सस्पेक्टेड केस की संख्या 124 है।

यह भी पढ़े… शिवराज के मंत्री का बड़ा ऐलान- मध्य प्रदेश में इन पदों पर जल्द होगी भर्ती

जिला प्रशासन का ये कोरोना हेल्थ बुलेटिन इस बात का प्रमाण है कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए ग्वालियर (Gwalior) जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ साथ शहर के लोगों ने, सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक प्रयास किये। शहर के लोगों ने न सिर्फ कोरोना गाइडलाइन (Corona Guideline) का पालन किया बल्कि लोगों को भी कोरोना (Corona) के प्रति जागरूक किया। गौरतलब है कि अब वैक्सिनेशन का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। फ्रंट लाइन वर्कर्स (Front line workers) के साथ साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भी वैक्सीन लगना शुरू हो गई है।

gwalior

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews