पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के चलते पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की

पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के चलते पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की

ग्वालियर। शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पति ने पारिवारिक कलह और मानसिक टी तनाव के चलते पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना शनिवार- रविवार  की दरमियानी रात की है। 

शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र की श्रीकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले सरजू प्रजापति ने अपनी पत्नी नीलम की बीती रात गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी नीलम के बड़े बेटे केतन ने पुलिस को दी। केतन ने बताया कि पिता गिट्टी रेत सप्लाई का काम करते थे। पिछले कुछ दिनों से उनका व्यवहार ठीक नहीं था। उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। वो मां से झगड़ा किया करते थे। जब वो रात को माल सप्लाई कर करीब 3 बजे घर लौटा तो बाहर से कुण्डी लगी थी और अन्दर मां मृत पड़ी हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews