ग्वालियर । केरल में मानसून की दस्तक के बाद ग्वालियर के लोगों में उम्मीद जागी है कि यहाँ भी मानसून जल्द पहुंचेगा लेकिन नगर निगम प्रशासन की सुस्ती को देखकर नहीं लगता कि वे कोई तैयारी कर रहे हैं। आज इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के मुन्नालाल गोयल ने अपने क्षेत्र के वार्ड 28 के अंतर्गत भीमनगर नाले का निरीक्षण किया । इसमें अमृत योजना के नाम पर 90 लाख रूपये की लागत से नाला बनाया जाना था । विधायक जब नाले के पास पहुंचे तो वहां पता चला कि नाले की वास्तविक चौड़ाई 100 फीट थी जो घटकर मात्र 2 फीट रह गई है । नाले की भूमि पर भूमाफियाओं ने प्लॉट काट कर बेच दिये हैं । ये देखकर विधायक गोयल भड़क गए उन्होंने कलेक्टर अनुराग चौधरी और नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने एवं नाले की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को तत्काल हटाये जाने के निर्देश दिए। इसके बाद कांग्रेस विधायक ने दर्पण कॉलोनी, दुष्यन्त नगर हरनामपुरा बजरिया क्षेत्र का दौरा किया इस दौरे में दर्पण कॉलोनी नाले पर किये गये अतिक्रमण को हटाने तथा नाले को बारिश से पूर्व पूरी तरह से साफ करने, नाले की पुलिया एवं बाउण्ड्रीवाल का निर्माण करने के मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को निर्देश दिए। । इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक ने चौहान प्याऊ थाटीपुर के पास क्षेत्रवासियों की पेयजल सुविधा के लिये प्याऊ का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया ।
100 फीट का नाला 2 फीट का देखकर भड़के विधायक, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

ताजा खबरें
View More →रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें