धारा 144 के बीच महिला कांग्रेस ने किया गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन

धारा 144 के बीच महिला कांग्रेस ने किया गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में की गई 145 रुपये की वृद्धि के खिलाफ महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को  फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं खाली सिलेंडर लेकर मौजूद थी।

परीक्षाओं को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अनुराग चौधरी ने ग्वालियर जिले में गैरमियादी धारा 144 लगा रखी है जिसके चलते धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली आदि पूरी तरह से प्रतिबंधित है और यदि किसी को धरना प्रदर्शन करना है तो इसकी अनुमति लेना जरूरी है। महिला कांग्रेस ने आज अनुमति लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई मूल्य वृद्धि का विरोध किया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमलेश कौरव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के किचन का बजट पहले से ही बिगाड़ रखा है और ऊपर से गैस सिलेंडर की कीमत 145 रुपये बढ़ा दी हैं। ये गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवार पर बोझ है। महिला कांग्रेस ने खाली गैस सिलेंडर रखकर फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि बढ़े हैं दाम वापस नहीं होते तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews