शर्मनाक : गौ माता को बनाया हवस का शिकार, हिन्दू संगठन भड़के, पुलिस ने मामला दर्ज किया

शर्मनाक : गौ माता को बनाया हवस का शिकार, हिन्दू संगठन भड़के, पुलिस ने मामला दर्ज किया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। हवस के शिकारी अब पशुओं में श्रेष्ठ गौ माता(Cow Rape) को भी नहीं छोड़ रहे। ग्वालियर से एक ऐसे ही शर्मनाक और घिनौनी हरकत वाली खबर सामने आई है। एक व्यक्ति ने सड़क पर जा रही एक गौ माता यानि गाय के साथ दुष्कर्म (man raped a cow in gwalior) किया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस (Gwalior Police) ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गाय के साथ दुष्कर्म की घिनौनी घटना ग्वालियर के दीनदयाल नगर क्षेत्र के बी सेक्टर की है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के न्यू आदित्यपुरम में रहने वाले राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ भारत के संभागीय अध्यक्ष निरपत सिंह तोमर ने  महाराजपुरा थाने में शिकायत की एक युवक ने गौ माता के साथ दुष्कर्म किया है।

ये भी पढ़ें – MP : किसानों को 4 साल बाद भी नहीं हुआ बकाए का भुगतान, हाई कोर्ट सख्त, 25 हजार रुपए जुर्माने के साथ लगाई कड़ी फटकार

पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में उन्होंने कहा कि घटना जिस घर के सामने हुई है वहां लगे सीसीटीवी में ये कैद हुई है। इसकी जानकारी उन्हें उनके एक कार्यकर्ता ने दी। गौ माता के साथ दुष्कर्म की बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् घोर निंदा करते हैं। घटना 4 अगस्त को रात नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच की है।

ये भी पढ़ें – माननीयों की ये कैसी जिद?, BJP और Congress पार्षदों के अलग अलग शपथ ग्रहण समारोह पर खर्च होंगे लाखों रुपये

शिकायती आवेदन लेने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी रवि भदौरिया ने कहा कि वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है उसके आधार पर गौ माता के साथ दुष्कर्म के आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्दी ही पकड़ा जायेगा। वीडियो एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ के पास भी पहुंचा है लेकिन मर्यादाओं और मानवीय संवेदनाओं के चलते हम ये आपको नहीं दिखा सकते।

ये भी पढ़ें – MP: छात्रों के लिए जरूरी खबर, मंत्रालय से जारी हुए ये निर्देश, अधिकारी होंगे नियुक्त, 12 अगस्त को 15 जिलों को मिलेगा लाभ

बहरहाल महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म और आपराधिक घटनाओं के मामले में शर्मसार मध्य प्रदेश में गौ माता के साथ दुष्कर्म की घटना बहुत ही शर्मनाक है। घटना के बाद से दीनदयाल नगर के निवासियों के साथ साथ हिन्दू संगठनों में भारी गुस्सा है। संगठनों का कहना है कि हमारी आराध्य गौ माता के साथ दुस्साहस बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews