सिंधिया के बचाव में मंत्री इमरती देवी, भाजपा पर पलटवार “कांग्रेसी तो हाथी हैं, कुत्ते तो भौंकते रहते हैं”

सिंधिया के बचाव में मंत्री इमरती देवी, भाजपा पर पलटवार “कांग्रेसी तो हाथी हैं, कुत्ते तो भौंकते रहते हैं”

ग्वालियर। अतुल सक्सेना। भाजपा के प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को भू माफिया कहने के बाद सिंधिया समर्थक मंत्री इमरती देवी सामने आईं हैं उन्होंने कहा कि सिंधिया जी के पास क्या कमी है? भाजपा के नेता खुद को देखें जो साइकिल से चलते थे आज क्या हो गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हम कांग्रेसी तो हाथी हैं , हाथी चलते चला जाता है, कुत्ते तो भौंकते रहते हैं। हमें फर्क नहीं पड़ता।

महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी शुक्रवार को ग्वालियर के भगवत सहाय सभागार में बेटियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आईं थी। मीडिया ने जब उनसे ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर हुए भाजपा के प्रदर्शन में ज्योतिरादित्य सिंधिया को भू माफिया कहने पर प्रतिक्रिया चाही तो वे उखड़ गई। उन्होंने कहा कि सिंधिया जी पर क्या कमी है, जो वे माफिया बनेंगे। बीजेपी के नेताओं को देख लो, जो साईकिल से चलते थे, आज क्या से क्या हो गए है, इन्हें कहते हैं माफिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी अच्छा काम कर रहे हैं हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है। प्रदेश में माफिया के। खिलाफ एक्शन हो रहा है मिलावट खोर हो या कोई और माफिया किसी को भी छोड़ा नहीं जायेगा।

राजगढ़ में भाजपा के बड़े नेता के महिला कलेक्टर को अपशब्द कहे जाने और भाजपा के आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि मैंने सुना नहीं हैं, आगे वो बोली हम कांग्रेसी हाथी है हाथी निकल जाता है कुत्ते भौंकते रहते हैं, हमें फर्क नहीं पड़ता।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews