सिंधिया समर्थक दो मंत्री और एक विधायक का फोन आउट ऑफ नेटवर्क, कांग्रेस में खलबली

सिंधिया समर्थक दो मंत्री और एक विधायक का फोन आउट ऑफ नेटवर्क, कांग्रेस में खलबली

अतुल सक्सेना/ग्वालियर। प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच अब ग्वालियर के सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों और एक विधायक का फोन आउट ऑफ नेटवर्क होने से खलबली मच गई है। सूत्रों की माने तो ये मंत्री और विधायक सिंधिया के बुलावे पर दिल्ली गए हैं।

पिछले दिनों गायब हुए कांग्रेस सहित सपा, बसपा, निर्दलीय विधायकों में से ज्यादातर की वापसी के बीच अब प्रदेश की राजनीति में नई खलबली मच गई है। जानकारी के अनुसार अब ग्वालियर जिले के दो मंत्रियों और एक विधायक गायब है । इन दोनों मंत्रियों और विधायक का फोन लगातार आउट ऑफ नेटवर्क आ रहा है। खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी और ग्वालियर पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल के फोन पिछले कई घंटों से नेटवर्क के बाहर चल रहे हैं। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने भी इन तीनों को फोन लगाकर ट्राई किया तो तीनों के फोन आउट ऑफ नेटवर्क मिले।

उधर ग्वालियर में इस बात को इसलिए भी बल मिल रहा है कि विधायक गोयल को सोमवार अपनी निधि के चेक वितरित करना थे लेकिन ये पूर्व निर्धारित कार्यक्रम उनकी अनुपस्थिति में जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा ने पूरा किया और विधायक की निधि के चेक वितरित किये। बहरहाल ये विधायक कहीं गायब हैं या सिंधिया के बुलावे पर दिल्ली गए हैं इस बात की पुष्टि एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं करता, लेकिन इनके फोन नेटवर्क के बाहर होने से कांग्रेस में खलबली मची हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews