उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया ग्वालियर के इस टॉपर का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान

उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया ग्वालियर के इस टॉपर का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान

ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज ग्वालियर के हजीरा में रहने वाले 12वी कक्षा के छात्र अमन तिवारी के विज्ञान संकाय में चंबल क्षेत्र उत्कृष्ट अंको से उत्तीर्ण करने पर उसे माला पहना कर उसका सम्मान किया। साथ ही उसके उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद व शुभकानाएं दी। साथ ही मंत्री का मामना है कि हमारा अध्यापक वर्ग नियत है,जिसके चलते मंत्री ने अमन के अध्यापक से मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया और उनका सम्मान किया।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अमन को 5 हजार रुपये उपहार स्वरूप में देकर उसका हौसला बढ़ाया। मंत्री तोमर ने छात्र में माता-पिता से मिलकर उनसे कहा कि इसके आगे की पढ़ाई में कोई समस्या आये तो मुझे बतायें। उन्होंने कहा कि प्रयास करूंगा कि इसकी शिक्षा में कोई व्यवधान नहीं आये। मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा का शिक्षण शुल्क सरकार द्वारा दिया जाता है। इस योजना का लाभ जरूर लें।

बता दें कि ग्वालियर के अमन तिवारी ने विज्ञान संकाय में मैरिट लिस्ट में 7वां स्थान हासिल किया है। अमन ने 500 में से 484 अंक अर्जित किए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews