मिर्ची बाबा का गंभीर आरोप “शिवराज सिंह चौहान करवाना चाहते है मेरी हत्या”

मिर्ची बाबा का गंभीर आरोप “शिवराज सिंह चौहान करवाना चाहते है मेरी हत्या”

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर उनकी हत्या करवाने की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए मिर्ची बाबा ने कहा कि कमलनाथ सरकार में मुझे सुरक्षा मिली थी। चार अंगरक्षक मेरे साथ रहते थे।

जब कोरोना महामारी में शिवराज सरकार ने मदिरालय खोल दिये और देवालय बंद रखे तो लोगों का गुस्सा फूटने लगा। मैंने क्षेत्र में घूमकर लोगों की राय जानना शुरू की तो मुझे बताये बिना शिवराज सरकार ने मेरी सुरक्षा हटा ली। मुझे क्षेत्र में काम नहीं करने के लिये धमकी दी जाने लगी। मैं गौ माता, सनातन धर्म और जन सेवा के लिए काम करता हूँ और बिना सुरक्षा के भी करता रहूँगा।

बाबा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मेरी हत्या करवाने की साजिश रच रहे हैं। वो मुझे किसी बड़ी साजिश में फंसाना चाहते हैं। यदि मुझे कुछ होता है तो उसके लिए सिर्फ शिवराज सिंह चौहान जिम्मेदार होंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews