बदमाश की धमकी से पुलिसकर्मी परेशान, फोन कर बेटे के फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी, की दो लाख की डिमांड

पुलिस का ये भी मानना है कि ये हरकत कुणाल के किसी दोस्त या जानने वाले की भी हो सकती है जिसे पता है कि फोन की गैलरी में क्या क्या है।   
Gwalior News

Gwalior News : मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो अब पुलिस को ही धमकी देने से नहीं घबराते, ताजा मामला ग्वालियर जिले का है, यहाँ पदस्थ एक पुलिसकर्मी को एक बदमाश धमकी दे रहा है कि यदि उसने दो लाख रुपये नहीं दिए तो वो उसके बेटे के फोटो वायरल कर देगा।

ग्वालियर जिले के बिजौली थाने में एक पुलिसकर्मी ने ही रिपोर्ट दर्ज कराई है, रिपोर्ट एक चोर के खिलाफ है जो उन्हें धमकी दे रहा है, दरअसल पुलिसकर्मी का बेटा पिछले दिनों चितौरा रोड पर स्थित कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षा देने गया था, यहाँ उसने अपनी एक्टिवा पार्किंग में लगाई चूँकि परीक्षा भवन में मोबाइल ले नहीं जा सकते तो उसने गाड़ी की डिक्की में मोबाइल रख दिया जब वापस आया तो मोबाइल गायब था।

फोन चोरी करने वाला दे रहा धमकी 

छात्र कुणाल ने पिता के साथ बिजौली थाने पहुंचकर 22 अक्टूबर को फोन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन फोन का पता लगाने में उसे कोई सफलता नहीं मिली इस बीच फोन चोरी करने वाले ने फोन की गैलरी में जाकर फोटो वीडियो देखे और फिर कुणाल के पिता के फोन पर कॉल कर उन्हें फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

बदमाश ने की दो लाख रुपये की डिमांड 

कॉल करने वाले ने पुलिसकर्मी से कहा कि यदि उसने दो लाख रुपये नहीं दिए तो वो उसके बेटे के फोटो वीडियो वायरल कर देगा, बदमाश बार बार कॉल कर धमकी दे रहा है जिससे परेशान होकर पुलिसकर्मी ने फिर थाने पहुंचकर शिक्त की।

पुलिस का शक ये काम किसी परिचित का भी हो सकता है 

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि फोन चोरी का अपराध पंजीबद्ध है अब धमकी देने और दो लाख रुपये मांगे जाने की शिकायत की गई है, साइबर टीम कॉल करने वाले का पता लगा रही है जल्दी ही आरोपी गिरफ्तार किया जायेगा, पुलिस का ये भी मानना है कि ये हरकत कुणाल के किसी दोस्त या जानने वाले की भी हो सकती है जिसे पता है कि फोन की गैलरी में क्या क्या है।

[dgv_vimeo_video id=”1026405565″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews