ग्वालियर : बाजार के खुले रहने का समय बदला, अब रात 10 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

ग्वालियर : बाजार के खुले रहने का समय बदला, अब रात 10 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) ने सोमवार देर शाम एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार अब ग्वालियर के बाजार रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। अभी तक इसकी समय सीमा रात 8 बजे तक ही थी।

दर असल पिछले दिनों बढे कोरोना पॉजिटिव मरीजों (Corona positive patients) की संख्या और सरकार के सख्त निर्देशों के बाद ग्वालियर कलेक्टर ने क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से विचार विमर्श कर दुकानों की समय सीमा रात 8 बजे तक निर्धारित कर दी थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कम होते पॉजिटिव मरीजों और शादी सीजन के कारण व्यापारी भी मांग कर रहे थे कि दुकाने रात 10बजे तक खोली जाए । कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आज सोमवार को क्राइसिस मैनेमेंट कमेटी के सदस्यों से मोबाइल पर बात कर दुकाने खुली रहने का समय अब 10 बजे तक कर दिया है। नये आदेश के मुताबिक अब लोडिंग और सवारी वाहनों जैसे बस आदि को चौबीस घंटे आने जाने की अनुमति होगी साथ ही रात को 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू कर्फ्यू में ट्रेन आदि से यात्रा करने वालों को छूट रहेगी। कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि मेडिकल, खान पान की दुकानें, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप आदि 10:30 बजे तक खुले रहेंगे। शेष आदेश यथावत रहेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews