अब सड़क पर कमर्शियल वाहन चलाते दिखेंगी महिलाएं, एक माह का प्रशिक्षण कैम्प शुरू

अब सड़क पर कमर्शियल वाहन चलाते दिखेंगी महिलाएं, एक माह का प्रशिक्षण कैम्प शुरू

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। परिवहन विभाग ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कमर्शियल वाहन (Commercial Vehicle) चलाने का प्रशिक्षण देने के फैसला किया है। कुछ दिनों पहले परिवहन मंत्री गोविन्द राजपूत इसकी घोषणा कर चुके  हैं।  परिवहन विभाग ने अब इसपर अमल शुरू कर दिया है।  ग्वालियर में आज 26 अगस्त से एक महीने के लिए महिलाओं को हलके वाहन(LMV) चलाने का प्रशिक्षण कैम्प शुरू किया गया है।

परिवहन विभाग (Transport Department) ने आज से एक महीने के लिए ग्वालियर के भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक कॉलेज में महिलाओं के लिए एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में चयनित 30 महिलाओं को हलके वाहन, लाइट मोटर व्हीकल (LMV) चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कमर्शियल वाहन भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम का कमलनाथ पर बड़ा हमला, 15 महीनों में केवल बेटे और भतीजे को रोजगार दे पाए

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ग्वालियर एसपीएस चौहान के मुताबिक एक  निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को 15 दिन थ्योरी क्लासेस और 15 दिन प्रेक्टिकल क्लासेस  में प्रशिक्षण दिया जाएगा।  थ्योरी क्लास में सिग्नल , यातायात के नियम , मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी दी जाएगी और प्रेक्टिकल क्लास में कॉलजे के ग्राउंड पर चार पहिया वहां चलना सिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ें – अच्छी खबर : Indore में स्थापित होगी एशिया की सबसे बड़ी जीनोमिक्स लैब

ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र में जल्द बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में बौछार पड़ने के आसार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews