गुहार लेकर पहुंचे प्रेमी युगल की पुलिस ने नहीं की मदद, थाने में ही खाया जहर

गुहार लेकर पहुंचे प्रेमी युगल की पुलिस ने नहीं की मदद, थाने में ही खाया जहर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने वाले प्रेमी युगल को जब परिवार का साथ नहीं मिला तो वे पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंचे, लेकिन वहाँ भी उनके हाथ मायूसी ही लगी तो दोनों ने पुलिस थाने में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रेमी युगल द्वारा जहर खाने से पुलिस थाना स्टाफ के हाथ पैर फूल गए और दोनों को जयारोग्य अस्पताल के ICU में भर्ती कराया जहाँ दोनों का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक बंसीपुरा मुरार में रहने वाला गौरव श्रीवास पास में ही रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। दोनों लंबे समय से साथ थे। दोनों ने शादी कर घर बसाने और एक साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। लेकिन दोनों के परिवार अलग अलग समाज से होने के कारण शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी बीच लड़की के परिजनों मे उसकी शादी कहीं और तय कर दी। लड़की ने ये बात प्रेमी गौरव को बताई तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

ये भी देखिये – एक बेटे ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, वहीं अंधविश्वास के चलते पिता ने की अपने डेढ़ साल के बच्चे की हत्या

लड़की की माँ के मुताबिक उनकी लड़की घर से मैगी लेने का बहाना बनाकर निकली और गौरव के पास पहुँच गई। वहाँ से ये आले महिला थाने पहुंचे फिर कोर्ट गए उसके बाद मुरार थाने पहुंचे। वहाँ जब पुलिस ने जब सुनवाई नहीं की तो थाने में ही जहर (चूहा मारने की दवा) खा ली। लड़की की माँ का कहना है कि लड़की ने कभी नहीं बताया कि वो गौरव से प्यार करती है। उनका कहना है कि अस्पताल से छुट्टी के बाद वे उसे घर ले जायेंगे और जहाँ शादी तय की है वहाँ शादी कर देंगे।

उधर मुरार थाने के सब इंस्पेक्टर जय किशन का कहना है कि गौरव श्रीवास एक लड़की के साथ आया था दोनों ने आवेदन दिया था कि वो शादी करना चाहते हैं लेकिन घर वाले तैयार नहीं हैं। पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर नियमानुसार परिजनों को फोन किया जिससे नाराज होकर दोनों ने जहर खा लिया। दोनों को तत्काल जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनके बयान लिए गए है। उधर दोनों का इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews