शराब के नशे में ड्यूटी करने वाला थाना प्रभारी लाइन अटैच

policemen-line-attach-after-drinking-alcohol-

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने शराब पीकर ड्यूटी करने वाले पनिहार थाना प्रभारी संतोष भारती को लाइन अटैच कर दिया है।

जानकारी के अनुसार एक फरियादी अपनी एक शिकायत लेकर थाने पहुंचा था वहां शराब पीकर बैठे थाना प्रभारी संतोष भारती ने फरियादी के साथ की अभद्रता कर दी। इसी बीच किसी ने अभद्रता करने का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के पास तक पहुंचा तो पुलिस अधीक्षक ने संतोष भारती को लाइन अटैच का दिया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews