नगर सरकार की तैयारी, BJP ने Gwalior में बैठकर बनाई रणनीति

नगर सरकार की तैयारी, BJP ने Gwalior में बैठकर बनाई रणनीति

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नगरीय निकाय चुनावों में एक बार फिर ग्वालियर में BJP की नगर सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ग्वालियर में एक होटल में बैठे और विचार विमर्श किया। नेताओं ने एक सुर में कहा कि जो प्रत्याशी पार्टी के लिए समर्पित है और जीतने वाला प्रत्याशी है उसको टिकट मिलेगा। मंथन जारी है पार्टी ऐसे उम्मीदवार उतारेगी कि फिर से इतिहास बनेगा।

नगरीय निकाय चुनावों (MP Urban Body Election 2022) में प्रत्याशी चयन के लिए ग्वालियर (Gwalior News) के एक निजी होटल में भाजपा की चुनावों की जिला कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज शुक्रवार को हुई, बैठक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), संगठन प्रभारी जीतू जिराती (Jeetu Jiraati), पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया (Jaibhan Singh Pawaiya), सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – MP नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट, 11 जून से शुरू होगी नॉमिनेशन की प्रक्रिया, अधिकारियों को निर्देश

संगठन प्रभारी जीतू जिराती ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा के सवाल कहा भारतीय जनता पार्टी जनमत के आधार पर प्रत्याशी का चयन करती है, हमारा सर्वे जारी है, बूथ पर जाकर जनता से बात कर पूछ रहे हैं कि आपका पार्षद कैसा होना चाहिए, जनता की राय पर प्रत्याशी तय करते हैं। जबकि कांग्रेस में धनबल, धनमत के आधार पर फैसला होता है वहां किसी से कहाँ विचार विमर्श होता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं ने बैठकर मनन चिंतन किया है, आज बहुत कुछ तस्वीर साफ़ हुई है, अगली बैठकों में नामों पर अंतिम निर्णय हो जायेगा।

ये भी पढ़ें – सवा लाख की रिश्वत मांगते वन विभाग के अधिकारी का वीडियो वायरल

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमारी तैयारी जारी है, वरिष्ठ नेतृत्व मिलकर नामों पर चर्चा कर रहे हैं जल्दी ही घोषणा भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बंधी मुट्ठी की तरह लड़ेंगे और हमारी कोशिश होगी ग्वालियर से पूरे प्रदेश में कांग्रेस खाता ही ना खोल पाए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि ग्वालियर में तो हमेशा कमल का फूल ही खिला है और आगे भी खिलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”719056092″]

[dgv_vimeo_video id=”719056483″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews