फीस, स्टेशनरी, पाठ्य पुस्तक व यूनिफॉर्म की जानकारी ऑनलाइन अपलोड नहीं करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगा एक्शन, 31 दिसंबर लास्ट डेट

जो प्राइवेट स्कूल 31 दिसम्बर तक निर्धारित प्रारूप में अपने विद्यालय से संबंधित जानकारियां एवं फीस, स्टेशनरी, पाठ्य पुस्तक व गणवेश से संबंधित जानकारी विभागीय पोर्टल https://dpimp.in पर अपलोड नहीं करेंगे, उनके खिलाफ प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी।
school

प्राइवेट स्कूलों के लिए ग्वालियर जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किये हैं, शासन के नियमानुसार उन्हें अपने स्कूल से सम्बंधित  जानकारियां एवं फीस, स्टेशनरी, पाठ्य पुस्तक व गणवेश से संबंधित जानकारी विभागीय पोर्टल https://dpimp.in पर 31 दिसंबर तक अपलोड करना अनिवार्य है, लास्ट डेट निकल जाने के बाद स्कूलों पर एक्शन लिया जायेगा।

ग्वालियर जिले में संचालित जो प्राइवेट स्कूल 31 दिसम्बर तक निर्धारित प्रारूप में अपने विद्यालय से संबंधित जानकारियां एवं फीस, स्टेशनरी, पाठ्य पुस्तक व गणवेश से संबंधित जानकारी विभागीय पोर्टल https://dpimp.in पर अपलोड नहीं करेंगे, उनके खिलाफ प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा अन्य संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम व नियमों के तहत प्राइवेट स्कूलों को यह जानकारी अनिवार्यत: पोर्टल पर अपलोड करना है।

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रुचिका चौहान ने भी 12 नवम्बर को लिखित आदेश जारी कर जिले में संचालित सभी प्राइवेट स्कूलों को विभाग के पोर्टल पर 31 दिसम्बर तक स्टेशनरी, पाठ्य पुस्तकें व गणवेश इत्यादि से संबंधित जानकारी अपलोड कर इसकी हार्डकॉपी जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस आदेश के बाद भी अभी भी कई स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक जानकारी अपलोड नहीं की है।

31 दिसंबर के बाद होगा कड़ा एक्शन 

जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी विद्यालयों को शिक्षा सत्र 2026-27 के लिये फीस की जानकारी भी ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य है। साथ ही ऑनलाइन रसीद व ऑनलाइन फीस की हार्डकॉपी, विद्यालय की वेबसाइट पर स्कूल का सिलेबस व स्कूली मटेरियल की जानकारी अपलोड करनी होगी। यह सब कार्रवाई हर हाल में 31 दिसम्बर तक की जानी है। इस तिथि तक जानकारी अपलोड न करने वालों के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की जायेगी।

अभी तक इन स्कूलों ने ही अपलोड की जानकारी 

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभी तक ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल आदित्यपुरम, सेंट्रल अकेडमी स्कूल आदित्यपुरम, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल शिवपुरी लिंक रोड एवं द सिंधिया स्कूल फोर्ट द्वारा विद्यालय के शुल्क, गणवेश व पुस्तकों की जानकारी अपलोड कर इसकी हार्डकॉपी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराई गई है। अन्य विद्यालयों द्वारा जानकारी की हार्डकॉपी व ऑनलाइन फीस रसीद की प्रति कार्यालय में जमा नहीं की गई है। इनके खिलाफ तिथि निकलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews