
Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसे देखकर हम सभी को अपने बच्चियों के प्रति सावधान और सतर्क होने की जरूरत है। दरअसल, यहां पर घर के बाहर खेल रही किशोरियों को एक्टिवा सवार युवक ने बच्चियों को निशाना बनाया। चीखने पर बदमाश वहां से भाग गया। वहीं, बदमाश की करतूत का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है…
[dgv_vimeo_video id=”777761415″]
बच्चियों ने चिल्लाना किया शुरू
दरअसल, मामला ग्वालियर के गोला मंदिर स्थित महावीर कॉलोनी की t&d रेजीडेंसी का है, जब शुक्रवार की रात दो किशोर बच्चियां बैडमिंटन खेल रही थी। तभी गलत इरादों के साथ मल्टी की पार्किंग एरिया मुंह पर कपड़ा बांधकर एक्टिवा सवार बदमाश पहुंचा और मौका देख एक किशोरी बच्ची को पकड़ने की की कोशिश। जिसके बाद बच्चियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे बदमाश डरकर मौके से फरार हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”777761547″]
जांच में जुटी पुलिस
जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, बच्चियों ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस थाना पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। फिलहाल, पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक्टिवा गाड़ी की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

