रिश्तेदार बना दरिंदा, नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया

रिश्तेदार बना दरिंदा, नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिसने रिश्तेदारी को कलंकित करते हुए अपनी ही एक नाबालिग रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत की, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

परिजनों ने पुलिस में की शिकायत

जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के नवग्रह मंदिर के पास रहने वाली एक 16 साली की किशोरी के साथ उसके ही रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया, घटना की जानकारी लगते ही परिजन पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने दिखाई तत्परता, आरोपी हिरासत में 

मामला दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आई, सीएसपी संदीप मालवीय ने बताया कि दुष्कर्म की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में ले लिया है, आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार ही है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी का नाम हरिओम गौड़ बताया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”809731368″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews