शिवराज के मंत्री का कमलनाथ पर पलटवार, 15 महीने में आपने एक भी नारियल फोड़ा हो तो बताएं

शिवराज के मंत्री का कमलनाथ पर पलटवार, 15 महीने में आपने एक भी नारियल फोड़ा हो तो बताएं

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (kamalnath) पर शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) के मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि सीएम जहाँ नारियल फोड़ते हैं, वहाँ काम भी करते हैं। आपने 15 महीने में एक भी नारियल फोड़ा हो तो मेरे सामने आकर बात करें।

प्रदेश में उपचुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इसी के साथ भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इसी क्रम में अब नारियल पॉलिटिक्स शामिल हो गई है। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनावी सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा किये जा रहे शुभारंभ और भूमिपूजन पर तंज कसते हुए कहा था कि शिवराज सिंह चौहान जेब में नारियल रख कर चलते हैं, जहाँ मौका मिलता है फोड़ देते हैं।

कमलनाथ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर किये इस तंज का जवाब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (pradyumn singh tomar) ने दिया है। अपने विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने चुनिंदा मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो काम मुख्य शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं, कमलनाथ को किसने रोका था, उन्होंने 15 महीने में क्यों कोई काम नहीं किया। उन्होंने एक भी भूमिपूजन किया हो एक भी नारियल फोड़ा हो तो बताएं। रही बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तो उन्होंने जितने नारियल फोड़े वहाँ विकास कार्य जारी है। मेरे ही क्षेत्र में स्टेडियम, सड़के सबके काम प्रगति पर हैं। यदि आपको शक है मेरे साथ चलें, एक एक काम होता हुआ दिखा दूंगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कमलनाथ में साहस नहीं है वो जनता के बीच जा नहीं सकते, जब चंबल में बाढ़ आई तो जनता के बीच नहीं गए तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया वहाँ गए।

एक पैसा कमलनाथ ने नहीं दिया, पूरा पैसा शिवराज सिंह ने दिया

ऊर्जा मंत्री ने कमलनाथ के उस आरोप का भी जवाब दिया जिसमें वे हमेशा कहते हैं कि हमारी सरकार ने पैसा दिया। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कमलनाथ मेरे साथ टेबल पर बैठ जाएं, मैं दावे के साथ कह रहा हूँ कि जो विकास कार्य मेरे यहाँ हो रहे हैं उसके लिए धनराशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। कमलनाथ ने कभी कोई पैसा नहीं दिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews