घटिया सामग्री से बन रहा था नाला, विधायक ने लगाई फटकार, रुकवाया काम, पाइप लाइन भी तत्काल जुड़वाई

घटिया सामग्री से बन रहा था नाला, विधायक ने लगाई फटकार, रुकवाया काम, पाइप लाइन भी तत्काल जुड़वाई

ग्वालियर। तमाम कोशिशों और कड़े एक्शन के बाद भी अधिकारी लापरवाही और भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रहे। ग्वालियर में भी ऐसा देखने को मिला लेकिन विधायक ने पहुंचकर न सिर्फ घटिया नाला निर्माण कार्य रुकवाया बल्कि नगर निगम अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। मौके पर पहुंचकर उन्होंने नाला निर्माण से टूटी पानी की पाइप लाइन को भी तत्काल सुधरवाया।

दरअसल गुढ़ा क्षेत्र में कलारी के पीछे रहने वाले लोगों ने स्थानीय कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक के पास पहुंचकर पानी की लाइन फूटने की शिकायत की और बताया कि वो पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। शिकायत मिलने पर विधायक पाठक जब मौके पर पहुंचे तो पानी की बर्बादी और वहां हो रहे नाला निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होते हुए देख कर भड़क गए। उन्होंने काम कर रहे मजदूरों उर सुपरवाइजर से पूछताछ की तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए । उसके बाद विधायक श्री पाठक ने नगरनिगम एवं पीएचई के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया और कड़ी फटकार लगाते हुए घटिया सामग्री से हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। विधायक ने नाला निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के कारण पानी सप्लाई की पाइप लाइन फूटने से क्षेत्रवासियों को पेयजल आपूर्ति में हो रही परेशानी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए । मौके पर पहुंचे उपायुक्त दिनेश शुक्ला एवं पीएचई के एई प्रवीण दीक्षित सहित नगरनिगम के अन्य अधिकारियों के साथ विधायक पाठक ने नाला निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री का परीक्षण किया और काम को तत्काल रुकवाया और निर्देश दिए कि काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं काम की निगरानी करें। कमिया मिलीं तो कार्रवाई से कोई नहीं बच पायेगा। विधायक के तेवर देखकर अधिकारियों ने फूटी पाइप लाइन को तत्काल ठीक कराया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews