रेलवे की 25000 KVA लाइन पर चढ़ा विक्षिप्त युवक, सुरक्षित उतारा, ट्रैफिक हुआ बाधित

रेलवे की 25000 KVA लाइन पर चढ़ा विक्षिप्त युवक, सुरक्षित उतारा, ट्रैफिक हुआ बाधित

ग्वालियर । 

शहर के डबरा में आज तड़के एक युवक रेलवे की 25000 KVA लाइन पर चढ़ गया। जानकारी लगने के बाद रेलवे स्टाफ एक्शन में आया उसके बाद बड़ी सूझबूझ के साथ रेलवे स्टाफ ने युवक को 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे सुरक्षित उतार लिया। युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। घटना के चलते दिल्ली मुंबई ट्रेक करीब 2 घंटे रेलवे यातायत बाधित रहा। राजधानी,दुरंतो जैसी गाड़िया दूसरे स्टेशनों पर खड़ी रहीं। 

जानकारी के अनुसार एक युवक रेलवे की 25000 KVA के हाई टेंशन ओएचई लाइन पर मानसिक विक्षिप्त युवक सुबह लगभग  4 बजे चढ गया । युवक के चढ़ने की सूचना लोको पायलट द्वारा स्टेशन प्रबंधक एवं कंट्रोल रूम को दी गई।  जब मामला 5 बजे रेलवे अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने उसको उतारने की बहुत कोशिश की लेकिन युवक नहीं उतरा वहीं इसे उतारने में कुछ रेल कर्मचारी हलके घायल भी हो गए। घटना की जानकारी रेलवे अफसरों ने झांसी मंडल को दी गई जिसके बाद  लाइन को शटडाउन कराया गया जिस कारण रेलवे यातायात लगभग 2 घंटे तक बाधित रहा इस दौरान राजधानी, दुरंतो जैसी गाड़ियां कोटा रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी रही। हालांकि आरपीएफ उप निरीक्षक नंदलाल मीणा को सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंच गए और  दल बल के साथ युवक को उतारने की मशक्कत करते रहे इसके बाद जब विद्युत विभाग के ओएचई स्टाफ मौके पर टावर वैगन लेकर पहुंचा तब युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता मिली। रेलवे विभाग के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है जब एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को बिना नुकसान पहुंचाए उसे सुरक्षित उतारा गया है । नीचे  उतारने के बाद युवक  को सुविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews