बंदियो ने जेल प्रशासन को दी शिकस्त

बंदियो ने जेल प्रशासन को दी शिकस्त

ग्वालियर। अतुल सक्सेना।

पहली बार खेली गई JPL यानि जेल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर बंदियों की टीम ने कब्जा कर लिया। जेल प्रशासन की टीम ने हवालाती वार्ड की टीम को जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे उन्होंने 17 ओवर में 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

सेंट्रल जेल ग्वालियर में पहली बार जेल प्रीमियर लीग (JPL )2020 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 3 फरवरी से 9 फरवरी तक किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज सेंट्रल जेल प्रशासन की टीम और हवालाती वार्ड टीम के बीच खेला गया। टॉस बंदियों की टीम ने जीता और खेलने के लिएजेल प्रशासन की टीम को आमंत्रित किया। पहले खेलते हुए जेल प्रशासन की टीम ने निर्धारित 50 ओवर 136 रन बनाये। जवाब में खेलने उतरी बंदियों की टीम ने जीत के लिए जरूरी 137 रन 17 ओवर में तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया और टूर्नामेंट की ट्रॉफी को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया ।

मैन ऑफ द मैच बंदी करण को दिया गया जिसने 52 रन बनाये और दो विकेट भी लिए। JPL में 6 टीमों ने भाग लिया जिसमें से 5 टीमें सेंट्रल जेल में बंद बंदियों की थी, और एक टीम सेंट्रल जेल प्रशासन की थी।

सेंट्रल जेल ग्वालियर में खेले गए रोमांचकारी क्रिकेट मैच का आनंद जेल में बंद पुरुष बंदियों के अलावा महिला बंदियों और उनके ने भी लिया। जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने आयोजन का मकसद बताते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन करने के पीछे हमारा उद्देश्य बंदियों के बीच मनोरंजन करना और उनके मन में चल रहे बुरे विचारों को खत्म करना है, जिससे जब वह जेल से रिहा हो तब वहां समाज की मुख्यधारा से जुड़े और अपने परिवार के साथ सुखद जीवन जी सकें। उनके बीच आपसी भाई चारा और खेल भावना विकसित हो। जो उनके जीवन में भी काम आ सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews