Gwalior News: एसपी ऑफिस में आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप, बोला “मरने के अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं”

Gwalior News: एसपी ऑफिस में आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर लगाए कार्रवाई न करने के आरोप, बोला “मरने के अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं”

Gwalior News : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक युवक अपनी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा। इस दौरान युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और आत्मदाह करने की कोशिश की। इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। यह देखकर आसपास खड़े लोग और पुलिस कर्मी उसपर झपटे और उसे आग लगाने से रोक लिया। बताया जा रहा है कि युवक पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से नाराज है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

[dgv_vimeo_video id=”814537758″]

पुलिस ने रोका

मामला थाना बहोड़ापुर का है। दरअसल, यह युवक जन सुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए एसपी ऑफिस पहुंचा था। इस दौरान जैसे ही जन सुनवाई शुरू हुई उसके थोड़ी देर में ही युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जब लोगों की निगाह उस पर पहुंची तब तक वह अपने शरीर पर पेट्रोल उड़ेल चुका था और आग लगाने की कोशिश में था। वहीं, पुलिस के जवानों ने दौड़कर उसे पकड़ा और उससे बातचीत शुरू कर उसकी समस्या जानने की कोशिश की।

[dgv_vimeo_video id=”814537592″]

युवक ने कहा- मरने के अलावा कोई चारा नहीं

आत्मदाह की कोशिश करने वाला युवक चिल्ला- चिल्लाकर एक महिला और एक पुरुष पर प्रताड़ना का आरोप लगा रहा था। उसका कहना है कि, वे दबंग लोग उसे परेशान कर रहे हैं। जिसके खिलाफ उसने शिकायत दर्ज करवाई है लेकिन बहोड़ापुर थाने की पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए अब उसके पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। घटना के बाद पुलिस उसे एकांत में लेकर गई, जहां उन्होंने युवक को समझाइश दी।

[dgv_vimeo_video id=”814537491″]

एडिशनल एसपी ने कही ये बात

वहीं, एडिशनल एसपी का कहना है कि युवक मनीष आर्य ने बहोडापुर इलाके में दो लोगों के खिलाफ प्रताडना का मामला दर्ज कराया है और दूसरी पार्टी ने भी युवक पर क्रॉस केस दर्ज किया है। युवक का कहना है कि दूसरी पार्टी के लोग एक महिला की मदद से झूठे केस में फंसाना चाहते हैं। फिलहाल, युवक की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।

[dgv_vimeo_video id=”814537092″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews