ग्वालियर जिले में दर्ज हुई दो e FIR, पहली घर में चोरी दूसरी वाहन चोरी की

ग्वालियर जिले में दर्ज हुई दो e FIR, पहली घर में चोरी दूसरी वाहन चोरी की

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पिछले दिनों 12 अगस्त को मध्य प्रदेश सिटीजन पोर्टल पर मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने e FIR सेवा की शुरुआत की थी। इसके तहत सामान्य चोरी और वाहन चोरी की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस सुविधा का लाभ उठाते हुए 16 अगस्त को ग्वालियर में दो e FIR दर्ज हुई। पहली पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में और दूसरी कंपू थाना क्षेत्र में।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के लाल घाटी के पास रहने वाले जितेंद्र सिकरवार ने मध्यप्रदेश सिटीजन पोर्टल पर उनके सूने घर से सोने चांदी के जेवरात, एक एल ई डी टीवी, वाशिंग मशीन, पीतल के बर्तन कुल 95,000 की अज्ञात चोर द्वारा चोरी किये जाने की शिकायत दर्ज कराई।

फरियादी जितेंद्र की शिकायत सीसीटीएनएस केस एप्लिकेशन पर थाना प्रभारी की सीसीटीएनएस आईडी पर ऑन लाइन आई। रिपोर्ट प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह ने सब इंस्पेक्टर अजय सिंह को असल अपराध दर्ज करने के लिए भेजा। जिसके बाद जिले की पहली e FIR थाना पुरानी छावनी में दर्ज हुई।

एसपी ने बताया कि जिले की दूसरी e FIR कंपू थाना क्षेत्र में फरियादी भरत सिंह गुर्जर द्वारा उनकी मोटर साइकिल चोरी की दर्ज कराई जिसे थाना प्रभारी कंपू रामनरेश यादव द्वारा असल अपराध में दर्ज किया गया।

इन मामलों में लिखा सकते हैं e FIR –

1- वाहन चोरी ( 15 लाख रुपये से कम कीमत हो)
2 – सामान्य चोरी ( एक लाख रुपये से कम हो)
3- आरोपी अज्ञात हो
4- घटना में बल /चोट का प्रयोग ना हुआ हो

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews