
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) ने बेटे महान आर्यमन सिंधिया के साथ ग्वालियर (gwalior) में मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि ग्वालियर ही नहीं पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा।
[dgv_vimeo_video id=”727340753″]
केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज मतदान के लिए विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे, एयरपोर्ट से सिंधिया सीधे मतदान केंद्र AMI शिशु मंदिर पर पहुंचे उनके साथ बेटा महान आर्यमन सिंधिया भी थे। तेजी में आये सिंधिया ने चंद सेकंड में मतदान किया और बाहर निकल आये।
[dgv_vimeo_video id=”727341076″]
मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि सिर्फ ग्वालियर ही नहीं पूरे प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा जीत रही है, जनता का प्रेम आशीर्वाद और विश्वास जीत रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”727340499″]
