बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने रवाना की राहत सामग्री, बांटे चेक

केंद्रीय मंत्री सिंधिया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) ने आज रविवार सुबह मोती महल स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर से राहत सामग्री के तीन ट्रक भितरवार एवं डबरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किए। आज सिंधिया दिनभर ग्वालियर-चंबल संभागों में दौरा करेंगे।

यह भी पढ़े.. बाढ़ के बाद बड़ा एक्शन: श्योपुर कलेक्टर को हटाया, जानें किसे मिलीं नई जिम्मेदारी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज सुबह मोती महल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की तथा स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किए गए बाढ़ नियंत्रण एप जिसमें सभी बांधों की मॉनिटरिंग सिस्टम आदि की जानकारी का प्रेजेंटेशन देखा । प्रेजेंटेशन स्मार्ट सिटी की सीईओ जयति सिंह द्वारा दिखाया गया।

इस दौरान बाढ़ के दौरान मृत हुए 3 नागरिकों के परिजनों को 4 – 4 लाख रुपए के चेक संबल योजना के तहत प्रदान किए। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री  तुलसीराम सिलावट ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर पूर्व विधायक  मुन्नालाल गोयल जिला अध्यक्ष  कमल मखीजानी श्री कौशल शर्मा संभागीय आयुक्त आशीष सक्सेना कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह पुलिस अधीक्षक  अमित सांघी नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews