ग्वालियर । शहर में वाहन चोरी कर पुलिस को चुनौती देने वाली ससुर दामाद की जोड़ी की तलाश में लगी पुलिस को आज उस समय सफलता मिली जब उसकी मौजूदगी का पुलिस को पता चला। महाराजपुरा थाना पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उनके थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात बढ़ गई थी । पुलिस लगातार वाहन चोर की तलाश कर रही थी तभी मालूम चला कि ससुर दामाद की जोड़ी वाहन चोरी कर रही है। आज पुलिस को इनके ग्राम खेरिया में मौजूदगी का पता चला । पुलिस ने इनके ठिकाने पर दबिश दी । पुलिस की पकड़ में ससुर नारायण गुर्जर में आ गया लेकिन पुलिस की मौजूदगी का पता चलते ही दामाद राजवीर गुर्जर फरार हो गया। पुलिस ने इनके ठिकाने से चोरी की 6 महंगी मोटरसाइकिल बरामद की है । पुलिस का दावा है कि दामाद की गिरफ्तारी के बाद चोरी के और भी खुलासे होंगे।
ससुर-दामाद की जोड़ी करती थी वाहन चोरी, 6 गाड़ी बरामद
Written by:Mp Breaking News
Published:





