Gwalior एसपी ऑफिस में महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Gwalior एसपी ऑफिस में महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। एसपी ऑफिस (Gwalior SP Office) में आज उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक महिला ने सबके सामने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। एसपी ऑफिस में मौजूद लोगों ने महिला के इरादे को भांपते हुए तत्काल उसे ऐसा करने से रोका। उसके बाद पुलिस (Gwalior Police) ने महिला की परेशानी पूछकर उसे ढांढस बंधाया।

जानकारी के अनुसार थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला आज बुधवार को दिन में एसपी ऑफिस गई, उसने वहां मौजूद स्टाफ को अपनी परेशानी बताने कीकोशिश की लेकिन जब उसकी बात को किसी ने नहीं सुना तो वो मायूस हो गई और फिर उसने खुद को ख़त्म करने का निश्चय कर लिया लेकिन एसपी ऑफिस में मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया।

ये भी पढ़ें – पुलिस महानिरीक्षक ने किया डबरा के सिटी थाने का निरीक्षण, अपराध पर अंकुश लगाने के सिखाए गुर

एडिशनल एसपी मृगाखी डेका ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बहुत परेशान है उसकी काउंसलिंग की गई है।  महिला ने बताया कि उसका पति आज दो बच्चों सहित गायब हो गया है। उसने ये भी बताया कि एक व्यक्ति अलग अलग नंबरों से उसके पति के मोबाइल पर फोन कर पैसे मांग रहा है और नहीं देने पर बच्चों सहित सबकी हत्या की धमकी देता है।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले, यहां देखें पूरी सूची

जब उसके पति और बच्चे नहीं मिले तो उसने सोचा या तो उस आदमी ने पति और बच्चों की हत्या कर दी या फिर उसके पति ने खुद कोई कदम उठा लिया है तो अब वो जी कर क्या करेगी इसलिए उसने आत्महत्या की कोशिश की। पति और बच्चों के नहीं मिलने से महिला सदमें में है। हमने मामला जाँच में ले लिया है, महिला का मेडिकल चैकअप भी कराएँगे।

ये भी पढ़ें – ये कैसा सिस्टम, अपने ही बेटे से मिलने के लिए भटक रही एक मां, नहीं कर रहा कोई मदद

[dgv_vimeo_video id=”733977273″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews