महिला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की 25 लाख रुपये की स्मैक

महिला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की 25 लाख रुपये की स्मैक

Gwalior Crime News : ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने पड़ाव थाना पुलिस के साथ मिलकर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 लाख रुपये से अधिक की स्मैक जब्त की है, पुलिस की ये लगातार दो दिन में तीसरी कार्यवाही है जिसमें तस्करों को गरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक जब्त की गई है, पुलिस ने कल गिजौर्रा थाना क्षेत्र में और पड़ाव थाना क्षेत्र में कार्यवाही कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये की स्मैक जब्त की थी।

ग्वालियर एसपी अमित सांघी के निर्देश पर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ मुहिम चल रही है, इसी क्रम में एसपी को बीती रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला नये पड़ाव पुल पास मादक पदार्थ स्मैक बैचने की फिराक में खड़ी हुई है। सूचना मिलते ही एसपी ने एडिशनल एसपी राजेश डंडोतिया को क्राइम ब्रांच और पड़ाव थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर उक्त तस्कर को पकड़ने के निर्देश दिए।

पुलिस ने महिला तस्कर को पकड़ा 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान नये पड़ाव पुल के पास भेजा गया। पुलिस टीम को मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिया की एक संदिग्ध महिला खड़ी दिखी, जिसने पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़ी गई महिला का नाम पता पूछने पर उसने स्वयं को समाधिया कॉलोनी तारागंज थाना जनकगंज ग्वालियर का रहने वाला बताया।

महिला तस्कर के कब्जे से मिली 252 ग्राम स्मैक 

पकड़ी गई महिला तस्कर की तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक की पॉलीथिन मिली जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें स्मैक रखी थी। स्मैक की तौल कराने पर कुल 252 ग्राम वजन निकला जिसकी  कीमत लगभग 25 लाख रुपये पाई गई। पुलिस ने पकड़ी गई महिला तस्कर के खिलाफ थाना पड़ाव में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है उससे स्मैक के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”802205590″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews