MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

कैसा रहा हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन का पहला दिन? किन मुद्दों पर हुई बहस? जानिए

आज हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन का पहला दिन था। पहले दिन कुल आठ विधेयक पेश किए गए। सदन में जमकर बहस देखने को मिली। विपक्ष की ओर से कई बड़े मुद्दे उठाए गए, हालांकि सरकार की ओर से इन सवालों के जवाब भी दिए गए।
कैसा रहा हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन का पहला दिन? किन मुद्दों पर हुई बहस? जानिए

आज से हरियाणा विधानसभा का विंटर सेशन शुरू हो चुका है। इसके पहले दिन कुल आठ विधेयक पेश किए गए, हालांकि कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। वहीं लंच के बाद स्पीकर हरविंद्र कल्याण की ओर से कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव को चर्चा के लिए स्वीकार कर लिया गया। अब 19 दिसंबर को इस पर दूसरे सत्र में चर्चा की जाएगी। पहले दिन विधानसभा में जमकर बहस देखने को मिली। कांग्रेस की ओर से पानी की दिक्कत को लेकर मुद्दा उठाया गया।

दरअसल कांग्रेस विधायक गोकुल सेठिया ने पानी की दिक्कत को लेकर मुद्दा उठाया, जिस पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और विधायक गोकुल सेठिया के बीच जमकर बहस देखने को मिली। इस बहस के दौरान कांग्रेस विधायक की ओर से कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा पर टिप्पणी की गई और कहा गया कि आपकी जीरो परफॉर्मेंस है, आपसे अच्छे तो आपके विभाग के अधिकारी हैं। हालांकि इसके बाद कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने विरोध जताया।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा और विधायक गोकुल सेठिया के बीच हुई बहस

वहीं सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेठिया की ओर से दिए गए इस बयान के बाद डिप्टी स्पीकर कृष्णा मित्तल ने भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आप ऐसा नहीं कह सकते। वहीं कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का कहना था कि गोकुल सेठिया की ओर से लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी अधिकारी को कोई शह देकर नहीं आया हूं। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस मामले को लेकर लगातार हंगामा किया गया और कांग्रेस के कई विधायक वॉकआउट कर सदन से बाहर निकल गए। इसके बाद डिप्टी स्पीकर की ओर से हंगामा कर रहे विपक्ष के विधायकों को समझाकर शांत कराया गया। वहीं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हस्तक्षेप करने पर कांग्रेस विधायक और मंत्री गंगवा ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप किए।

कैसा रहा पहला दिन?

आज सदन का पहला दिन बेहद खास रहा। पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भगवा पगड़ी बांधकर सदन में पहुंचे, जबकि कांग्रेस के विधायक हरी जैकेट पहनकर सदन पहुंचे। कांग्रेस के पांच विधायकों ने हरी जैकेट पहनी। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि यह किसानों का प्रतीक है और सदन में किसानों का मुद्दा उठाया जाएगा। पहले दिन कुल आठ विधेयक पेश किए गए।

पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस की ओर से विधायक गीता भुक्कल ने स्कूलों की भवनों की हालत का मुद्दा उठाया। इस पर भाजपा की ओर से जवाब दिया गया, लेकिन शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के जवाब पर कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल भड़क गईं और उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की बनाई बिल्डिंग में भाजपा मंत्री झंडा लगाकर कार्यक्रम कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
कैसा रहा हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन का पहला दिन? किन मुद्दों पर हुई बहस? जानिए