MP Breaking News

हरियाणा: इन कर्मियों के मानदेय-भत्तों में वृद्धि, हर माह की 7 तारीख तक भुगतान, देरी पर लगेगा जुर्माना, अनुकंपा नियुक्ति पर भी अपडेट

ग्रामीण सफाई कर्मियों को हरियाणा सरकार का तोहफा, मानदेय 16,000 से बढ़ाकर 18,100 रुपए प्रतिमाह हुआ, 7 तारीख तक मानदेय नहीं तो 500 रुपये का जुर्माना, ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर परिवार के 1 सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति
salary hike

दशहरे दिवाली से पहले हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार ने इन कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपए की बढ़ोतरी करने का एलान किया है। बढ़ा हुआ मानदेय जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक लागू रहेगा। जनवरी से जून तक के बकाए का भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही ड्यूटी के दौरान मौत होने पर परिवार के किसी सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी और हर महीने की 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान करने का फैसला किया है।

ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में वृद्धि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रदेश के प्रत्येक सफाई कर्मी भाई-बहन दिन-रात मेहनत करके गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर रखते हैं, उनका सम्मान और कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ ग्रामीण सफाई कर्मियों का मानदेय 16,000 रुपए से बढ़ाकर 18,100 रुपए प्रतिमाह किया गया है। साथ ही गांव से बाहर ड्यूटी पर 200 रुपए प्रतिदिन भत्ता, वर्दी भत्ता 6,000 रुपए (पहले 4000 रु था) और धुलाई भत्ता 1,500 रुपए (पहले 1000 रु था) वार्षिक किया गया है।

मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा कि बढ़े हुए मानदेय की जनवरी 2026 से बकाया राशि का भी भुगतान किया जाएगा। इन कर्मठ साथियों के परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी और हर माह 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान होगा। उनके सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए हम पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं।

7 तारीख तक मानदेय, देरी पर 500 रुपये जुर्माना 

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मियों को समय पर मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, हर महीने की 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान किया जाना होगा। देरी होने पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा। इसके साथ ही अक्टूबर 2023 की हड़ताल अवधि के दौरान जिन पात्र ग्रामीण सफाई कर्मियों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ था, उन्हें आधिकारिक रिकॉर्ड के सत्यापन के बाद बकाया मानदेय जारी किया जाएगा।

मानदेय-भत्ते में वृद्धि

  • मानदेय में 2,100 रुपये की वृद्धि। 16,000 से बढ़ाकर 18,100 रुपये प्रति माह । जनवरी 2026 से 30 जून, 2026 तक लागू रहेगा
  • वर्दी भत्ता भी बढ़ाकर 200 रुपए प्रति माह (गांव से बाहर ड्यूटी लगे ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए)। भत्ता संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय द्वारा पेटी कैश से ।
  • वर्दी भत्ता 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रतिवर्ष ।
  • धुलाई भत्ते में 500 रुपये की वृद्धि। 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिवर्ष।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
हरियाणा: इन कर्मियों के मानदेय-भत्तों में वृद्धि, हर माह की 7 तारीख तक भुगतान, देरी पर लगेगा जुर्माना, अनुकंपा नियुक्ति पर भी अपडेट - MP Breaking News