IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी 

हरियाणा में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। 10 एचसीएस अफसरों को भी नया पदभार सौंपा गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ पदस्थ किया गया है?
IAS Transfer 2026

हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी में सितंबर में दूसरी बार फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 16 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। प्रधान सचिव, आयुक्त, सचिव, निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 8 सितंबर को सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया है।

आईएएस अधिकारी राजीव रंजन प्रधान सचिव श्रम विभाग को प्रधान सचिव मत्स्य विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अमनीत पी कुमार को प्रधान सचिव, फूड, सिविल सप्लाईज एंड कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें प्रधान सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ़ फ्यूचर और प्रधान सचिव खेल विभाग पद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। शेखर विद्यार्थी को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार

अशोक कुमार मीणा को आयुक्त एवं सचिव अर्बन लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें आयुक्त एवं सचिव फॉरेन कॉर्पोरेशन डिपार्मेंट पद का प्रभार भी सौंपा गया है। चंद्रशेखर खरे को HAFED प्रबंध निदेशक पद पर भेजा गया है। इसके अलावा उन्हें डायरेक्टर जनरल, हाउसिंग फॉर ऑल के साथ-साथ हरियाणा हाउसिंग फॉर ऑल डिपार्टमेंट के सचिव पद का प्रभाव भी सौंपा गया है।

शरणदीप कौर बराड़ को डायरेक्टर जनरल, अर्बन लोकल बॉडीज हरियाणा, अर्बन लोकल बॉडीज डिपार्मेंट सचिव, मिशन डायरेक्टर स्टेट अर्बन लाइवलीहुड मिशन और  स्टेट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी पद पर नियुक्त किया गया है। मनी राम शर्मा को सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग पद पर भेजा गया है। इसके अलावा उन्हें चीफ सेटेलमेंट कमिश्नर पद की जिम्मेदारी भी दी गई है।

राज नारायण कौशिक को मैनेजिंग डायरेक्टर HARTRON पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद का प्रभार भी संभालेंगे। मुकुल कुमार को मुख्य प्रशासक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और हॉस्पिटैलिटी हरियाणा निदेशक के साथ-साथ हरियाणा हॉस्पिटैलिटी डिपार्टमेंट के विशेष सचिव पद का प्रभार भी संभालेंगे।

7 HCS अधिकारियों का तबादला 

मयंक वर्मा को ज्वाइंट डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा वह संयुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष्मान भारत, हरियाणा हेल्थ प्रोटक्शन अथॉरिटी पद का प्रभार भी संभालेंगे। स्टेट पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी के सचिव पद पर नीरज शर्मा को नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के सचिव (कानून) पद का प्रभार भी सौंपा गया है।

सुरेश रवेश को ज्वाइंट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर हरियाणा पद की जिम्मेदारी दी गई है। हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सचिव पद पर योगेश कुमार मेहता को नियुक्त किया गया है। साथ ही वह स्टेट फूड कमिश्नर के सचिव पद का प्रभार भी संभालेंगे। एचएसवीपी रोहतक के प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक अर्बन एस्टेट रोहतक पद पर विवेक पदम सिंह को नियुक्त किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews